पन्द्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया समापन

झंगहा/गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा) विकास खण्ड ब्रह्मपुर के राजी जगदीशपुर रामलीला मैदान में आयोजित पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट, का समापन शुक्रवार को हुआ,जिसमे कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच तक्षशिला कोचिंग सेंटर बरही झंगहा एवं
एलएस क्रिकेट क्लब राजी जगदीशपुर के बीच खेला गया, जिसमें तक्षशिला की टीम ने कुल 12 ओवर में 102 रनों का लक्ष्य रखा, जिसपर एलएस क्रिकेट क्लब राजी जगदीशपुर की टीम 12 ओवर में कुल 90 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैच के मैन आफ द मैच रिषू को तथा मैन आफ द सीरिज जानसन को मिला। मुख्य अतिथि चरगांवा के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा महानगर मंत्री रणविजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने, विजेता टीम को दो हजार एक सौ रुपए नकद तथा कप और उप विजेता टीम को एक हजार एक सौ रुपए नकद तथा कप से पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी ऋषिकेश सिंह उर्फ गोलू सिंह ने, दो हजार एक सौ रुपए नकद देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन दीपक जायसवाल तथा मनोज जायसवाल ने किया। इस अवसर पर दीपक सिंह, संगम सिंह, सुदर्शन जायसवाल, अखंड सिंह, काजम, मनीष सिंह, रणजीत गौतम,विनय, रिषभ, प्रतीक, अभिषेक, विनय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

7 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

7 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

11 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

12 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

12 hours ago