नयी दिल्ली एजेंसी।शनिवार को एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्य जिंदा जल गए। हादसे में घर के मालिक शिवय्या (50), उनकी पत्नी पद्मा (45), पद्मा की बड़ी बहन की बेटी मौनिका (23) और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई।यह घटना तेलंगाना के मंचर्याला जिले में हुई।
मंदमरी सर्कल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा, शिवय्या और उनकी पत्नी पद्मा तेलंगाना के मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में घर में रह रहे थे। पद्मा की भतीजी मौनिका, दो बेटियों और एक महिला, जिसका नाम शांतैया है, दो दिन बाद उनके साथ शामिल हुईं।
प्रमोद कुमार ने आगे कहा कि “पड़ोसियों ने रात 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच उनके घर में भीषण आग की लपटें देखीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और फिर पुलिस को दी। जब तक हम वहां पहुंचे, पूरे घर में आग लग चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, घर में मौजूद कुल छह सदस्यों की मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…
देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…
गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…
गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…