एलपीजी की सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए फील्ड अधिकारी ने छात्रों को दिए टिप्स

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।बहराइच गैस सर्विस द्वारा शहर के प्रतिष्ठित बाल सिक्षा निकेतन स्कूल में सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे इण्डियन आयल के फील्ड अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने छात्रों को एलपीजी की सुरक्षा एवं रख-रखाव के बारे में विस्तार से समझाया और उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर अति संवेदनशील वस्तु है उसके साथ इस्तेमाल होने वाले वस्तु आई एस आई मार्क के साथ होने चाहिए तथा सिलिंडर की हाउस पाइप समय समय पर चेक करना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि इण्डियन आयल कंपनी द्वारा एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर है 1906 जिससे सिलिंडर लीकेज की कंप्लेन की जा सकती है एवं उसका निवारण निशुल्क किया जाएगा।इस दौरान कंपनी के द्वारा नई कम्पोजिट सिलिंडर के बारे में बताया जो कि दस कीलों का रहेगा जिसके कारण वजन में उसे उठाना आराम रहेगा जिससे महिलाओं के उपयोग में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर बाल शिक्षा निकेतन की प्रधानाचार्या अर्चना मराठे सहित विद्यालय शिक्षक, गैस सर्विस स्टाफ मौजूद रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago