सहकार भारती मत्स्य प्रकोष्ठ द्वारा लखनऊ में 10 जुलाई को आयोजित है प्रादेशिक सम्मलेन
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहकार भारती मत्स्य प्रकोष्ठ द्वारा लखनऊ में 10 जुलाई को आयोजित प्रादेशिक सम्मलेन में एफएफपीओ के डायरेक्टर व मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के सदस्य प्रतिभाग कर सम्मलेन को सफल बनायेंगे I मत्स्यजीवी फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई I चेयरमैन जितेन्द्र भारत ने कहा कि राष्टीय मछुआरा दिवस प्रादेशिक सम्मलेन में फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के सदस्य व मछुआ समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे I उन्होंने कहा कि सम्मलेन में मछुआरों को ६० प्रतिशत अनुदान देने, कृषि की भांति मत्स्य किसानों को निशुल्क ट्यूबेल विजली कनेक्शन,तालाबों के पट्टे वर्ष 1994 के आधार पर दिए जाने सहित, मत्स्य कृषक उत्पादक संगठन व मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के उत्थान आदि को लेकर प्रस्ताव पारित होंगे I सम्मलेन के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे I इस दौरान बरहज तहसील के मछुआ प्रतिनधि रामधनी निषाद, दीनानाथ निषाद, वृजानंद निषाद, दीपक साहनी, राजकेश्वर निषाद, कमलेश निषाद, राजू निषाद आदि मौजूद रहें I
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…