चन्द्रशेखर जी के विचार आज भी प्रासंगिक : जलशक्ति मंत्री

लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र एवं सहायता उपकरण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।जलशक्ति मंत्री ने कहा कि चन्द्रशेखर जी का जीवन संघर्ष, विचार और सिद्धांतों से परिपूर्ण था। वे केवल पद नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जाने जाते थे। आपातकाल में भी उन्होंने निर्भीकता से आवाज उठाई और पद यात्रा कर जनता से संवाद किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उनके जीवन और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि वे निरंकुशता के विरोधी और लोकतांत्रिक राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने जानकारी दी कि बैरिया क्षेत्र में कटानरोधी कार्यों हेतु 40 करोड़ और बलिया के लिए 52 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में समाज कल्याण, कृषि, शिक्षा, ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता वितरित किए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 20 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक भी दिए गए। साथ ही 25 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व ट्राईसाइकिल दी गई। इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

29 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

36 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago