क्षेत्र में भ्रमण सील 112 की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार एवं पुलिस टीम को देखते ही खुली दुकानें छोड़ दुकानदार हुए फरार
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसामलिक थाना क्षेत्रअंतर्गत जमुहानी टोला नौरंगा चौराहे पर मौजूद खाद विक्रेता दुकानदार अपनी खाद की दुकानें सोमवार की सुबह 4:00 बजे खोलकर खाद को बाइक कैरियर के माध्यम से सीमावर्ती गांव के रास्ते नेपाल भेजे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नौतनवां सौरभ श्रीवास्तव थानाध्यक्ष परसामलिक प्रिंस कुमार एस आई कमलेश यादव हेड कांस्टेबल संतोष यादव चन्द्र शेखर मौर्य कांस्टेबल विकास यादव एव 112 टीम के हेड कांस्टेबल जय प्रकाश राम व चालक हरिशंकर पाण्डेय की मौजूदगी में नायब तहसीलदार ने अवैध रूप से खाद की बिक्री कर रहे दो दुकानें शक्ति टेंडर्स व शुक्ला खाद भंडार को तत्काल सील कर दिया जबकि खान टेंडर्स के दुकानदार अन्य दुकानदारों पर कार्यवाही होता देख दुकान का शटर गिरा मौके से फरार हो गये। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल शक्ति ट्रेडर्स के दुकान के पास खाद लदी हुईं व दो मोटरसाइकिल शुक्ला खाद भंडार के दुकान के अंदर व बाहर खाद लदी हुई मिली दुकान के संचालक खाद दुकान को ताला लगा कर फरार हो गये वही ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाकर शक्ति ट्रेडर्स व शुक्ला खाद भंडार दोनों दुकान को तहसीलदार ने सील कर दिया जबकि कोहरे का फायदा उठाकर चार अन्य बाइक तस्कर व एक कार चालक कार लेकर फरार हो गये। वही दो बाइक पर बंधी 6 बोरी खाद व बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाकर कस्टम अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों की सुस्ती अब आमजन के…
सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड से नाबालिग किशोरी के लापता होने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा– बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने…
भारतीय राजनीति और चिंतन के इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्थान केवल एक विचारक…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में मंगलवार देर शाम पुलिया के…