कांग्रेस के खाते को फ्रीज करने के विरोध में धरना प्रदर्शन

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस व युवा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से लेकर आयकर विभाग कार्यालय इंदिरा चौक तक जुलूस निकाला एवं कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर, आयकर अधिकारी शुक्ला को ज्ञापन दिया। धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की सत्ता पक्ष की एक ओछी राजनीति का परिचय देते हुए उन्होंने चुनाव के अवसर पर जिस तरीके से कांग्रेस के और युवा कांग्रेस के खातों को आयकर विभाग के द्वारा फ्रीज करवाया है, यह लोकतंत्र पर सीधा-सीधा कुठाराघात है। जिसको कांग्रेस के लोग सहन करने की स्थिति में नहीं है और इस घृणित कार्य के विरोध में कांग्रेस जन सड़क पर लड़ने के लिए तैयार है। अगर जल्द ही कांग्रेस के खातों को रिलीज नहीं किया गया तो कांग्रेस जन और भी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट ने इस कार्य की निंदा करते हुए कहा कि, यह एक तरीके से अघोषित इमरजेंसी है। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य नहीं है की जो इन कार्यों से डर कर बैठ जाएंगे हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं, और हर आंदोलन के लिए तैयार हैं। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस के महासचिव इगलास हुसैन ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सरकार की आलोचना की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया। इस अवसर पर रमेश कुमार ,पृथ्वी पाल, रविंद्र सिंह विरासत अली, उस्मान अली तैयब हुसैन, मुश्ताक अहमद, तस्लीम अली आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago