तीन दिन में ऑनलाइन डाटा फिड करे-जिला निर्वाचन अधिकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मजिस्ट्रेट,जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय कुशीनगर एस0 राजलिंगम ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान,मतगणना कार्मिकों की तैनाती हेतु ऑनलाइन डाटा फीड किए जाने के संबंध में समस्त संबंधित विभागाध्यक्ष,कार्यालय अध्यक्ष को आदेशित करते हुए कहा है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान, मतगणना कार्मिकों की तैनाती हेतु आनलाईन डाटा फीड किये जाने के सम्बन्ध में प्रारूप – 1 प्रस्तुत कर लागिन आई०डी० प्राप्त कर कार्मिकों का डाटा फीड किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। परन्तु आप द्वारा अब तक अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा फीडिंग नही किया गया है, जो आप द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही को दर्शाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष व कार्यालय अध्यक्ष को आदेशित किया है कि वे तीन दिन के अन्दर अपने अधीनस्थ अधिकारियों,कर्मचारियों का डाटा फीडिंग करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त में जिला मलेरिया अधिकारी पडरौना, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज टीकर अहिरौली बाजार कुशीनगर, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी पडरौना, उप कृषि निदेशक कुशीनगर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, स्पोबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इण्टर कालेज पडरौना, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हाटा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तमकुहीराज, जनता इण्टर कालेज रामकोला कुशीनगर, गन्ना शोध एवं बीज सर्वधन केन्द्र लक्ष्मीपुर कुशीनगर, कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सखवनिया, महर्षि बाल्मीकी इण्टर कालेज पिपरेचा हाटा, बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर, जनता इण्टर कालेज धुरिया कुशीनगर, सरदार बल्लभ भाई पटेल बालिका इण्टर कालेज सोहंग फाजिलनगर, जनता इण्टर कालेज सोहसा मठिया कुशीनगर, किसान लघु माध्यमिक विद्यालय कुन्द्रर कुशीनगर, श्री शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्मारक संस्कृत विद्यापीठ भठही खुर्द कुशीनगर, व जिला निर्वाचन कार्यालय, कुशीनगर शामिल नहीं है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

6 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

7 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

7 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

8 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

16 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

18 hours ago