कोरोना का डर, भारत मे सदन में कार्यवाही के दौरान राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने पहना मास्क

नईदिल्लन एजेंसी। के बाद अब यह जापान, कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि भारत में भी सतर्कता बढ़ती दिखाई दे रही है। भारत में भी कोरोना वायरस साफ तौर पर दिखने लगा है। इन सबके बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी समीक्षा बैठक भी बुलाई है। दूसरी ओर संसद की कार्यवाही के दौरान भी बढ़ते कोरोना मामले का असर साफ तौर पर देखने को मिला। दरअसल, संसद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मास्क पहन रखा था। इसके अलावा कुछ सांसदों ने भी मास्क के पहना था। 

सदन में हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,515 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,681 हो गई है। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी बैठक की थी। 

स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में इस बात को स्वीकार किया गया कि फिलहाल भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लेकिन वैरीअंट की पहचान के लिए सर्विलांस और ट्रैकिंग बेहद जरूरी है। इसके अलावा इस बैठक के बाद लोगों से बूस्टर डोज लेने की भी अपील की गई है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि अब तक 27-28 फ़ीसदी लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है। ऐसे में लोगों को बूस्टर डोज ले लेनी चाहिए। उन्होंने अपील भी की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर रहे। कोरोना वायरस को लेकर कई राज्यों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

3 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

4 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

5 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

5 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

5 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

5 hours ago