फाजिलनगर ने बरवाराजापाकड़ को पेनाल्टी शूटआउट में किया पराजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खण्ड के बरवाराजापाकड़ में सीताराम चौराहा खेल मैदान में, संजय क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में, पेनाल्टी शूटआउट तक चले मैच में आजाद स्पोर्ट्स क्लब फाजिलनगर ने मेजबान संजय क्लब बरवाराजापाकड़ को एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को हुए मैच में मध्यांतर के पूर्व बरवाराजापाकड़ की टीम ने दो गोल किया, तो मध्यांतर बाद फाजिलनगर के खिलाड़ियों ने दो गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। पेनाल्टी शूटआउट के पहले राउण्ड में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर रहीं, तो दूसरे राउण्ड में फाजिलनगर ने 1-0 से मैच जीत लिया। फुटबॉल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारम्भ कराया। रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पाण्डेय व प्रिंस शुक्ल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय, अवधेश शर्मा, रामप्रीत गोंड आदि लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

12 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

12 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

12 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

12 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

13 hours ago