सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा )
अंबेडकरनगर-कटका थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास शनिवार की देर शाम हुए मार्ग हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। आजमगढ़ जिले के पचरी भगतपुर निवासी साहबदीन (40) शनिवार देर शाम पिता लालचंद्र (72) के साथ बाइक से कोइरी का पूरा डीह भियांव जा रहे थे, वहां लालचंद्र के भाई फूलचंद नेवासा पर रहते हैं। फूलचंद की पुत्री कुमारी का शनिवार को मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसी के चलते पिता पुत्र आजमगढ़ से डीह भियांव के लिए निकले थे।
वे दोनो सेमरा मोड़ के निकट पहुंचे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनो बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वहां से वाहन सहित फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को सीएचसी रफीगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से ही दोनों की मौत हुई है। एसओ अभय कुमार मौर्य ने बताया कि दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

1 hour ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

6 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

6 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

6 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

6 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

8 hours ago