कर्नलगंज/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय कोतवाली पुलिस क्षेत्र में आये दिन हो रहे गंभीर अपराध एवं अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। क्षेत्र के कूरी गाँव में पुरानी रंजिश में शनिवार की सुबह घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की लात घूँसों से जमकर पिटाई करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पीड़ित का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आई है।
पीड़ित ने घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही करने हेतु पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित शोभाराम पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कूरी बरगदी कोट ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह शनिवार की सुबह 8:45 बजे अपने घर से बरगदी चौराहे पर चाय पीने जा रहा था कि उसके गाँव के ही रहने वाले साहिल पुत्र नसीम, नियाज पुत्र वकील, मो० हसीम पुत्र मो० यूनुस, मंसूर पुत्र मो० सगीर जो पहले से ही घात लगाए बैठे थे। पुरानी रंजिश के कारण जानलेवा हमला कर दिया तथा लात घूँसों से जमकर पिटाई की और चाकू से हमला कर दिया। जिससे सिर फट गया और गंभीर चोटें आई हैं।
विपक्षीगण सरकश किस्म के व्यक्ति हैं। जो किसी भी समय उस पर गंभीर हमला करके जानमाल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुआ था।
29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…
सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…
Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…
व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…
चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…