डीएम की अध्यक्षता में तहसील मोतीपुर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

37 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील मिहींपुरवा के (मोतीपुर) में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., उप जिलाधिकारी संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विश्वनाथ गांव के मजरा कंटोला में रास्ते के विवाद के प्रकरण में उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये गये कि मौके पर तत्काल राजस्व व पुलिस की टीम भेज कर मामले का निस्तारण कराया जाय। डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया की प्राप्त शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुये गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय।
इस अवसर पर डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राज कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्त, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 37 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया, इसी प्रकार अन्य तहसीलों महसी में प्राप्त 17 में 03, सदर बहराइच में प्राप्त 26 में 02, कैसरगंज में प्राप्त 122 में 12, नानपारा में प्राप्त 39 में 10 तथा पयागपुर में प्राप्त 98 में 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

6 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

6 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

7 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

7 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

7 hours ago