श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में किसान के बेटे का स्टेनोग्राफर के पद पर हुआ चयन

क्षेत्र में खुशी का माहौल,फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से लोग दे रहे बधाई

कर्नलगंज, गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र एक गाँव में साधारण परिवार में जन्में किसान के बेटे का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पद पर चयन हुआ है। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय क्षेत्र कर्नलगंज के साधारण परिवार में जन्में मुकेश कुमार गोस्वामी के छोटी सी उम्र में ही उनके पिता की मृत्यु हो जाने के बाद घर में सिर्फ बाबा की कमाई से बच्चे की पढ़ाई हुई। वह घर में कई कठिनाई के बाद कर्नलगंज क्षेत्र के काशीपुर डीहा के एक साधारण किसान के बेटे मुकेश कुमार गोस्वामी का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पद पर चयन हुआ। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि मुकेश कुमार गोस्वामी की प्ले से आठवीं तक की पढ़ाई गांव के पास एक प्राइवेट स्कूल में हुई। पढ़ाई में मुकेश कुमार गोस्वामी क्लास में प्रथम रहते थे। जब मुकेश कुमार गोस्वामी दो साल के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। मुकेश कुमार गोस्वामी के एक भाई पंकज गोस्वामी है और माता सीता देवी एक आँगनवाड़ी कार्यकत्री है। जो किसी तरह से अपने बच्चों का पालन पोषण करती थीं। बाबा राजितराम गोस्वामी एक किसान थे जो गन्ना बेच कर अपने पौत्रों को पढ़ाते थे। इंटर की पढ़ाई के बाद मुकेश कुमार के बाबा ने लखनऊ में पढ़ाने के लिए भेज दिया, जहाँ पर उन्होंने अपनी कम्पटीशन की तैयारी किया और उसी समय बाबा की मृत्यु के बाद घर का सारा बोझ मुकेश कुमार गोस्वामी के ऊपर आ गया। मुकेश कुमार गोस्वामी की शादी हो जाने से एक और बोझ था जिससे उनका जीवन कठिनाइयों में गुजरा। अपनी पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को पढ़ाने का कार्य शुरू किया जिससे उनके घर का खर्चा व पढ़ाई का खर्चा निकलता था। काफी मेहनत के बाद मुकेश कुमार गोस्वामी का चयन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पद पर चयन हुआ। जिससे क्षेत्र मे काफी खुशी का माहौल है। लोग सुबह से लेकर शाम तक फोन व सोशल मीडिया के जरिये बधाई दे रहें हैं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

18 minutes ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

31 minutes ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

2 hours ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

8 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

9 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

10 hours ago