Categories: Uncategorized

किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना ढुलाई करने वाले ट्रकों की संख्या बढ़ाने की मांग की

कांटा परिसर में जाम सूख रहा सत्तर गाड़ियों पर लदा गन्ना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही चीनी मिल के पंसरवा स्थित गुरवलिया सेंटर पर ट्रांसपोर्टर की लापरवाही से छह ट्रकों के बदले सिर्फ चार ट्रकों से ही गन्ना की ढुलाई की जा रही है। इससे निर्धारित मात्रा से कम गन्ना खरीद होने से किसानों की गन्ना लदी गाड़ियों से कांटा परिसर में जाम की स्थिति हो गई है। दो-तीन दिन से तौल न होने से किसानों की गाढ़ी कमाई का गन्ना सूखने लगता है। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए तत्काल ट्रकों की संख्या बढ़ाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
चीनी मिल द्वारा उक्त सेंटर से प्रतिदिन न्यूनतम 1300 क्विंटल गन्ना खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। ट्रांसपोर्टर को उक्त गन्ना को 6 ट्रकों के माध्यम चीनी मिल तक पहुंचाने का निर्देश है। लेकिन स्थिति यह है कि सेंटर पर क्रय शुरु होने के बाद से आज तक सिर्फ चार ट्रकों के माध्यम से ही गन्ना की ढुलाई की जा रही है। नतीजन ओवरलोड गन्ना ढुलाई के बावजूद रोज दस गाड़ियों की तौल नहीं हो पाती और मंगलवार को सुबह से बीस गाड़ियों की तौल होने के बाद भी दोपहर तक बिना तौले गाड़ियों की संख्या 70 पार कर गई थी। जबकि गन्ना लदी गाड़ियों का आना जारी था। कांटा इंचार्ज ओकार यादव ने पूछे जाने पर बताया कि गत चार दिनों से सोमवार तक क्रमशः 1180 क्विंटल, 1150 क्विंटल, 1013 क्विंटल व 978 क्विंटल गन्ना चीनी मिल को भेजा गया है। 1300 क्विंटल प्रतिदिन की अपेक्षा उक्त मात्रा में गन्ना तौल होने से कांटा पर जाम लगने व अपनी कीमती फसल सूखने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। किसान राजेश्वर उर्फ मुन्ना राय, पप्पू यादव, हरेंद्र राय, नन्दू सिंह, अलाउद्दीन, रोहित शुक्ल, विद्या, शर्मा यादव, धर्मेंद्र यादव, ट्विंकल शुक्ल, साहब हुसेन, सूर्यनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, दिनेश्वर यादव, भीखम सिंह आदि ने कहा कि ट्रांसपोर्टर की लापरवाही से समस्या खड़ी हुई है, यदि शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

5 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

6 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

6 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

6 hours ago