सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर के सिचाई विभाग स्थित डाकबंगले पर मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना अंतर्गत पम्पसेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने लघु व सीमांत किसानों को सिंचाई कार्य के लिए पम्पसेट का वितरण किया। वहीं पम्पसेट पाकर किसानों के चेहरे पर खुशियां छा गईं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के लाभार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि सरकार गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। सरकार किसानों की पूर्ण हितैषी है एवम उनकी आय दोगुनी करने के प्रति प्रतिबद्ध है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराकर आय को दोगुना करने हेतु सहायता दी जा रही है। इस योजना में कृषकों का हौज निर्माण एवं पंपसेट वितरण का कार्य किया जाता है।
उक्त अवसर पर अनुभा अमरेश सिंह,बिंदा कुशवाहा,रमाशंकर यादव,अमरेश सिंह बबलू,आनन्द प्रकाश,अजय दूबे वत्स,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,सन्तोष पटेल,अनूप उपाध्याय,राजीव मिश्र,नागेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…