नईदिल्ली एजेंसी। मलीला मैदान में किसान गर्जना विरोध मार्च का आयोजन किया गया है। विरोध मार्च को लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ की ओर से रैली का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित किसान गर्जन रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की गई। रैली में भारी भीड़ के कारण आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने और यात्रियों को सुगम मार्ग प्रदान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार सुबह 9 बजे से कुछ प्रतिबंध, नियम और डायवर्जन लागू किए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भारतीय किसान संघ की ओर से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रैली का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, 700-800 बसों और 3500-4000 निजी वाहनों के माध्यम से लगभग 30-35,000 लोगों के भाग लेने की संभावना है।
संगठन ने मांग की है कि बढ़ती महंगाई के कारण किसान कर्जदार हो रहा है, इसलिए किसानों के हित में मांगे मानी जाएं। भारतीय किसान संघ की मांग है कि किसानों को लागत आधारित लाभकारी मूल्य की गारंटी सहित खेती में उपयोग होने वाले सामानओं पर लगने वाली जीएसटी हटाने के साथ-साथ किसान सम्मान निधि में मिलने वाली रकम को बढ़ाया जाए।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…