बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा में किसान मेला एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया,मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. द्वारा शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर मौजूद प्रगतिशील कृषकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया और इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक द्वारा अन्य अतिथियों के साथ औद्यानिक फसलों में विशेष योगदान करने वाले प्रगतिशील कृषकों मिल्किीत सिंह, सोमवर्धन पाण्डेय, हुकुमचन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, राम कुमार सोनकर, निरंजन लाल वर्मा, राजू मौर्य, राम प्रवेेश मौर्य, राम बचन, चन्दूलाल, गुरूवन्त सिंह, कालिका प्रसाद इत्यादि को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कृषकों का आहवान किया कि जनपद में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूक्ष्म लघु उद्योग योजना का भरपूर लाभ उठायें।
जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार कृषकों की उन्नति के लिए दृढ़ संकल्पित है,सीडीओ रम्या आर ने कृषकों को कृषि में विविधिकरण अपनाने की सलाह देते हुए कहा की इससे कृषकों की आय में गुणात्मक सुधार होगा वहीं मुख्य अतिथि विधायक ने कहा की जनपद केला उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी ज़िला है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिले के कृषकों को बधाई देते हुए कहा कि राजकीय स्वर्ण जयन्ती पौधशाला में उद्यान विभाग द्वारा संचालित मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स को अत्यन्त उपयोगी बताते हुए कृषकों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने को कहा।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए योजना प्रभारी आर.के. वर्मा द्वारा बताया गया कि मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स में नवीनतम् प्रजाति आम-टामी एटकिंग, हुस्नआरा, सेन्शेसन, मल्लिका, याकूती, रामकेला व अमरूद-ताईवान पिक, वीएनआर ग्वावा, श्वेता एवं धवल के पौधे तैयार किये जा रहें हैं,इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उद्यान निरीक्षक मंजीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत: रितु तावड़े बनीं बीएमसी की निर्विरोध महापौर, ठाकरे युग का अंत…
झाड़ियों में मिला लावारिस युवक का शव, सिकंदरपुर–बलिया में फैली सनसनी सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र…
रांची कचहरी चौक हिंसा: किन्नरों से मारपीट, युवक का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल…
JAC Exam Date Change 2026: नगर निकाय चुनाव के चलते इंटर, 8वीं, 9वीं और 11वीं…
बिहार में रेंट एग्रीमेंट होगा सस्ता, किरायेदारों को बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के गड़वार–फेफना मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…