कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का किया गया आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l उप कृषि निदेशक आशीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
उप कृषि निदेशक, द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही से सभी को अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि पिछले किसान दिवस में प्राप्त 16 प्रकरणों में से 08 प्रकरण निस्तारित कर दिए गए, एवं अवशेष प्रकरण शिघ्र ही सम्बन्धित विभागों द्वारा निस्तारित करा लिए जाएंगे ।
उप कृषि निदेशक के द्वारा कृषको को अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु जनपद के इच्छुक कृषक 31 जुलाई तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं, और जो कृषक फसल बीमा का लाभ नही लेना चाहते हैं वो 24 जुलाई तक लिखित रुप से सम्बन्धित बैंक में ऑप्ट आउट फार्म भरकर जमा कर दें। इस मौके पर कृषकों ने आवारा पशुओं व नीलगाय से होने वाली फसल हानि के प्रकरण को उठाया व इसके उपाय की मांग रखी। किसानों द्वारा खरीफ मौसम के लिये खाद की उपलब्धता, नालों की सफाई, टेलों तक पानी पहुचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों की समस्याओं का समाधान गंभीरता पूर्वक शीर्ष प्राथमिकता पर करें, किसान बन्धुओं एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

2 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

2 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

2 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

3 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago