सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता व उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह की सह अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए किसान, किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
किसान दिवस में उपस्थित किसानों के द्वारा नहर में कटाव के कारण जल भराव होने के कारण मांग की गई कि जनपद के समस्त नहरों के कुलाबों की स्थिति ठीक कराई जाएं ताकि खरीफ फसलों की रोपाई को पूर्ण कर सकें।
इसी क्रम में किसानों से अनुरोध किया गया कि किसान भाई धान की रोपाई के समय सुनिश्चित करें कि प्रति वर्ग मीटर कम से कम 50 से 55 पौधे अवश्य रोपित किए जाए एवं इससे कम पौधा होने की दशा में उपज में अनिवार्य रूप से कमी होगी। बैठक में भू-जल जागरूकता सप्ताह का आयोजन भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह द्वारा किया गया व जल संरक्षण के विषय में जागरूक किया गया। बैठक में किसानों द्वारा बैंक, बीमा, नलकूप विद्युत आदि से संबंधित समस्याएं रखी गई। बैठक का संचालन शशांक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप लालचन्द, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक आयुक्त सहायक निबंधक, सहकारिता, प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र राय, राजमणि राय, राम चेत चौरसिया, सहित अन्य किसान एवं अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

7 minutes ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

32 minutes ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

53 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

1 hour ago