कर्ज बकाया को लेकर किसानों का उत्पीड़न, बैंक कर्मियों की सख्ती से बढ़ी परेशानी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में किसानों को कर्ज बकाया के नाम पर बैंक कर्मियों द्वारा मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वे बेहद परेशान हैं। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि सिंभावली चीनी मिल और बजाज चीनी मिल लंबे समय से किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। इसके चलते किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और अपने भुगतान के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। दूसरी ओर, बैंक अधिकारी कर्ज की वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं, जिससे किसानों पर ब्याज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।भारतीय किसान यूनियन ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार एक तरफ किसानों को राहत देने की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर बैंक और बिजली विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। विद्युत विभाग भी बकाया वसूली में ब्याज पर ब्याज जोड़कर किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है। जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को जल्द से जल्द उनका गन्ना भुगतान नहीं मिला और उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी, तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी बहराइच से इस मामले में हस्तक्षेप करने और किसानों को राहत देने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

2 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

2 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

2 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

3 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

5 hours ago