चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर महालक्ष्मी लान में किसान गोष्ठी आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्स्टेंशन योजनान्तर्गत राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा महालक्ष्मी लॉन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस सभी प्रगतिशील किसानों का सम्मान कर किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करने का मौका है। उन्होंने चौधरी चरणसिंह के जीवन चरित्र एवं कृतित्व को प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि किसान की प्रगति से ही प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसको महसूस करते हुए चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया, ताकि किसान अपनी प्रगति के साथ देश को भी प्रगतिशील बना सके। आज उन प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने नवाचार, नयी तकनीकी के प्रयोग या अन्य माध्यमों से कृषि को समृद्ध करने का कार्य किया है। उन्होंने जनपद के कृषि में महिला किसानों के योगदान पर की चर्चा करते हुए कहा कि आज कृषि में महिलाएं आगे आकर बेहद कुशलता व तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं। किसानों का सम्मान उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट करने का छोटा सा प्रयास है। जनपद के किसानों में अपार क्षमता है और आशा है कि वे जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने श्रीअन्न के उत्पादन पर जोर दिया तथा कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन से हमारा परिवार व समाज स्वस्थ्य रहेगा। उन्होंने श्री अन्न के उत्पादन को भी बढ़ाने पर जोर दिया, जिसमें लागत कम पैदावार ज्यादा है। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर सप्ताह किसानों के साथ विचार विमर्श कर इस दिशा में कार्य करें, ताकि प्रगति लाई जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनार्दन पटेल व राकेश कुमार पटेल को स्पायर बेलर व ट्रैक्टर की चाभी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न उत्पादों में प्रगतिशील किसानों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को सात हजार रू0 व प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विजय कुमार यादव, ग्राम नन्दना मिठौरा गेहूं में प्रथम व अमरजीत ग्राम रामपुर कला द्वितीय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि रामनिरंजन दास ग्राम बरवा कला मंसूर में प्रथम और द्वितीय राम अधारे ग्राम बरवा कला को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार रामजी यादव ग्राम चुनौतियां धान में प्रथम व द्वितीय सुरेन्द्र पाण्डेय ग्राम खानपुर सहित 27 किसानों को सम्मानित किया गया।
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार,उप निदेशक कृषि रामशिष्ट द्वारा स्वागत उद्बोधन करते हुए सभी किसानों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने जैविक कृषि के लाभों के बारे में भी बताया।
इससे पूर्व कृषि वैज्ञानिक डा0शिवपूजन यादव,डा विजय चन्द्रा व प्रगतिशील किसानों ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। गोष्ठि में उद्यान, कृषि, सब्जी उत्पादन व पशुपालन, गन्ना कृषि यंत्र सहित विभिन्न कृषि विषयों पर संबंधित स्टाल व अधिकारियों द्वारा जागरूक भी किया गया। इस दौरान विधायक विरेन्द्र चौधरी,विजय मिश्र, नागेन्द्र पाण्डेय, विरेन्द्र चौरसिया, त्रियुगी नारायण त्रिपाठी, सहित भारी संख्या में किसान व महिलाऐं उपस्थित रहीं तथा गोष्ठी का संचालन डा त्रिवेणी तिवारी द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

37 minutes ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

4 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

4 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

4 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

4 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 hours ago