फार्मर रजिस्ट्रेशन विशेष अभियान: 16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा अभियान, सभी किसानों का होगा पंजीकरण

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक जिले में फार्मर रजिस्ट्रेशन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस एक माह के विशेष अभियान के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए।

वर्तमान में क्षेत्र में पंजीकरण की स्थिति लगभग 51 प्रतिशत है, जिसे पहले सप्ताह में 80 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान में लेखपाल, पंचायत सहायक, जन सेवा केंद्र संचालक, सरकारी राशन विक्रेता, ग्राम प्रधान तथा कृषि विभाग के एटीएम और बीटीएम कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन कम से कम पांच किसानों का पंजीकरण कराएं, वहीं जन सेवा केंद्र संचालकों को प्रतिदिन न्यूनतम दो हजार पंजीकरण पूर्ण करने का लक्ष्य सौंपा गया है।

इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के साथ-साथ ऐसे किसानों का भी पंजीकरण किया जाएगा, जो अब तक योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं। पूर्व में सॉफ्टवेयर की तकनीकी त्रुटियों के कारण पंजीकरण में कठिनाई आ रही थी, लेकिन अब उसमें सुधार कर दिया गया है।

अभियान की निगरानी के लिए खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि और प्रभारी तहसीलदार को सुपरवाइजर बनाया गया है। ये अधिकारी प्रतिदिन शाम 5 बजे तक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे और अपने कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित करेंगे, जो प्रत्येक दो घंटे में ग्राम स्तर से जानकारी एकत्र करेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

6 minutes ago

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

13 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

13 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

13 hours ago