जंगली सांड़ के हमले से किसान घायल, प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

बीती रात खेत में फसल की रखवाली कर रहा था युवक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटहरा टोला रामनगर निवासी महेन्द्र साहनी पुत्र राजाराम बीती रात अपने खेत मे फसल की रखवाली कर रहा था कि अचानक जंगली सांड़ पहुंच गया और महेंद्र के ऊपर अपने सिंह से ताबड़ – तोड़ वार कर घायल कर दिया । परिजनों ने आनन फानन में उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहा उपचार चल रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत कटहरा टोला राम नगर निवासी महेन्द्र साहनी घर से भोजन करने के बाद शुक्रवार की रात खेत में फसल की रखवाली करने चला गया अचानक जंगल से सांड़ आया और महेंद्र के पास पहुंच गया ।महेंद्र ने उसे भगाने का प्रयास किया तो सांड़ ने महेंद्र के उपर हमला कर गला,सीना, मे सिंघ को धसा दिया । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। महेन्द्र के शोर मचाने पर परिजन सहित गांव के तमाम लोग पहुंच गये।आनन- फानन में परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने रचित हास्पिटल महराजगंज में भर्ती कराया जहा उपचार चल रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

9 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

9 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

9 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

10 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

10 hours ago