खेत में काम बना काल — रोटावेटर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, गांव में मातम का सन्नाटा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौनिंया उर्फ नेटूअहिया में शनिवार दोपहर एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आए 14 वर्षीय गिरजेश की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की चीख भी किसी के कानों तक न पहुंच सकी और कुछ ही पलों में परिवार की खुशियों पर पहाड़ टूट पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार,नौनिया निवासी अमरीश उर्फ मुनीब का पुत्र गिरजेश ट्रैक्टर के साथ खेत की जुताई के लिए गया था। जुताई के दौरान अचानक एक तेज झटका लगने से वह ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा और देखते ही देखते पीछे लगे रोटावेटर में फंस गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। ग्रामीणों ने जब तक दौड़कर उसे निकालने की कोशिश की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।गिरजेश कक्षा 6 का छात्र था और घर में अपनी एकमात्र बहन प्रीति (16) का छोटा भाई। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण उसकी मौत ने परिजनों को पूरी तरह तोड़ दिया है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का हर चेहरा गमगीन है।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी पूरे क्षेत्र में फैलते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। मासूम की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को अंदर तक हिला दिया है। घर से लेकर गांव तक सिर्फ एक ही सवाल—कैसे हुई घटना गांव के लोगों की आंखें नम हैं और हर कोई इस अप्रिय घटना पर गहरा दुःख व्यक्त कर रहा है। यह हादसा खेतों में सुरक्षा और सतर्कता की गंभीर जरूरत पर फिर एक बार बड़ा सवाल खड़ा करता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नम आंखें, भारी मन से मानवेंद्र पाण्डेय ‘मन्नू’ को अंतिम विदाई, उमड़ा जन सैलाब

पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…

5 minutes ago

गोद में वान्या, दिल में लक्ष्य: सुषमा ने PCS में 13वीं रैंक से लिखी सफलता की कहानी

पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…

31 minutes ago

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

3 hours ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

3 hours ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago