खेत तालाब योजना हुई शुरू अब किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) पवन कुमार प्रजापति ने बताया है कि कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग सेकिसानों की आय बढ़ानें और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए खेत तालाब योजना शुरू है इसके तहत कृषि विभाग का वेबसाइट www.agriculture. up.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। योजना के अन्तर्गत किसानों को 1000/-रूपये का टोकन मनी जमा करनी होगी। खेत तालाब योजना में हर तालाब का मानक आकार 22 मीटर लम्बाई, 20 मीटर चौडाई और 03 मीटर गहराई का होगा। एक तालाब की कुल लागत रूपया 1,05,000 /- (मु० एक लाख पॉच हजार) मात्र निर्धारित है, इसमें किसानों को 50 प्रतिशत यानी 52500/- रूपये का अनुदान 2 किश्तों में डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाता में दिया जायेगा। शेष राशि किसानों को स्वयं वहन करनी होगी। साथ ही कृषक सिंचाई प्रणाली स्थापित करनें हेतु उद्यान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा, जिसमें 90 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा एवं सिंचाई हेतु पम्पसेट के लिए अधिकतम 15000/- रूपये का अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा। खेत तालाब के लिए किसानों को दर्शन पोर्टल से टोकन निकालकर पहले आओं पहले पाओं के सिद्धान्त पर बुकिंग करनी होगी। टोकन कन्फर्म होने के 10 दिन के अन्दर टोकन
मनी आनलाइन जमा करानी होगी और तालाब खुदाई हेतु खेत का खसरा, फोटो एवं घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड कराना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित समय में यह कार्य पूरे नहीं किये गये तो, पंजीकरण स्वतः निरस्त हो जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

4 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

9 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

9 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

10 hours ago