सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य की विदाई समारोह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक अपने पद से सेवा निवृत्त हो गए।
बताते चलें कि सोमवार को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया, के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक के सेवा निवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे प्रेमशंकर पाठक को माला पहनाकर व अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर व मिठाई खिलाकर शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उनका सम्मान किया।
अपने सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में प्रेमशंकर पाठक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ल से अपना अनुभव साझा करते कहा कि,हर कार्य मे विद्यालय परिवार को साथ रखना चाहिए, ताकि बड़ी से बड़ी चुनौती को सरलता के साथ सुलझाया जा सके, विद्यालय में अनुशासन सर्वोपरि है, इसके लिए प्रधानाचार्य से लेकर सभी शिक्षकों को तटस्थ रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति सबको समर्पित रहना चाहिए।
सेवानिवृत्त होने पर प्रेमशंकर पाठक ने अपना कार्यभार कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ल को सौंपा।अपने नए कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ल को अध्यापकों ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया , ततपश्चात विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान डॉ सिंधु यादव,शशिकला पटेल, रमेश चौरसिया, दिनेश कुमार यादव,राजेश कुमार सिंह, युगेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निचलौल को बड़ी सौगात: 131 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल क्षेत्र को जल्द ही आधुनिक परिवहन सुविधा मिलने…

48 minutes ago

राजनीति की सौम्य आवाज खामोश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93…

55 minutes ago

आफत की बारिश पर सख्त CM योगी, 24 घंटे में राहत पहुंचाने के निर्देश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। असमय बारिश, ओलावृष्टि और आगजनी से रबी फसलों को हुए भारी…

2 hours ago

ईरान छोड़ने की सलाह: भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी जारी

तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय दूतावास ने वहां…

2 hours ago

UP Board Result 2026: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

प्रयागराज/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026…

3 hours ago

221 पद, सिर्फ 87 डॉक्टर: बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

बलिया में स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट: फिजिशियन डॉ. पंकज झा का इस्तीफा, पांच साल में…

4 hours ago