कोचिंग सेंटर में छात्र छात्राओं की विदाई समारोह

झंगहा/गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड खोराबार के देव कोचिंग सेंटर एवं कंप्यूटर संस्थान अमहिया में सोमवार को, छात्र छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमजीपीजी कालेज गया बिहार के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अकील अहमद ने कहा कि, सफलता के लिए अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प की जरूरत है। यदि संकल्प मजबूत है, तो सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ संजय सिंह ने कहा कि आज ना सिर्फ मेरे लिए, बल्कि मेरे सभी साथियों के लिए बहुत ही भावुक दिन है। क्योंकि इस दिन के बाद शायद ही हम कभी इस तरह से मिल पाएं। कोई बहुत दूर पढ़ने चला जाएगा। हम बिछड़ जाएंगे। सिर्फ कुछ कड़वी, कुछ मिठी, कुछ शरारती और कुछ नटखट यादें ही रह जाएंगी, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिंदगी से कुछ छूट रहा है। विशिष्ट अतिथि गुनेश निषाद ने बताया कि संघर्ष ही जीवन है, बिना संघर्ष के सफलता संभव नहीं है। विदाई समारोह में छात्रों ने सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। संस्था के तरफ से देव कोचिंग के यूनिट टेस्ट में टाप करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोचिंग सेन्टर के संस्थापक, दयानंद सिंह तथा संचालन चंद्रजीत साहनी और बृजेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर नारद सिंह, विवेकानंद, नितिन मौर्य, विद्यानंद सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

5 minutes ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

16 minutes ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

25 minutes ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

36 minutes ago

महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…

41 minutes ago

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

12 hours ago