भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l शहर निजामपुर महानगर पालिका द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सेवा नियमानुसार निर्धारित, आयु सीमा व महाराष्ट्र सिविल सेवा (सेवानिवृत्ति वेतन) नियम, 1982 के कलम 10(1)के तहत 7 कर्मचारीयों की समय सीमा समाप्त होने के बाद सेवा निवृत्त होने पर पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के निर्देशानुसार उनकी अध्यक्षता में, महानगर पालिका मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह के, दौरान मनपा उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी ने सेवानिवृत्त व स्वेच्छापूर्वक सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को भविष्य निधि का चेक, शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया।
निजामपुर महानगर पालिका मुख्यालय के दूसरे मंजिले पर हुए सेवानिवृत्त, होने वाले निसार छोटू मोमिन, ( वाहन चालक) सुनील विठ्ठल वडके (सफाई कर्मचारी) सुरेखा हीरू धोत्रे (सफाई कर्मचारी) रंजना अशोक भोईर ( सफाई कर्मचारी) स्वैच्छिक सेवानिवृत्त, सुनील शंकर जाधव ( सफाई कर्मचारी) स्वैच्छिक सेवानिवृत्त, पूनम अनिल सपकाल (सफाई कर्मचारी) स्वेच्छा से सेवानिवृत्त, विजय रघुनाथ गंगावणे (सफाई कर्मचारी) स्वेच्छा से सेवानिवृत्त कुल सात कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सहा आयुक्त (प्रशासन) नितिन पाटिल, प्रभाग समिति एक के सहायक आयुक्त सुदाम जाधव सहित पालिका के अधिकारी व कर्मचारी तथा महानगर पालिका के सभी श्रमिक संघों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…