भिवंडी मालमत्ता कर वसूली अभय योजना का समय बढ़ाकर 17 फरवरी तक की गई

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l निजामपुर महानगर पालिका द्वारा मालमत्ता कर वसूली करने के लिए, 1 दिसंबर से 31 जनवरी 2022 तक अभय योजना की शानदार शुरुआत की गयी थी। जिसके अन्दर मालमत्ता कर धारकों के लिए 100% ब्याज माफी की योजना दी गई थी। उसके बाद, किसी कारणवश यदि आप कर भरने में असमर्थ रहे होंगे तो 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2022 तक 50% ब्याज दर माफी की घोषणा की गई थी। 31 दिसंबर को जब अभय योजना के अंतर्गत 100% ब्याज माफी की समय सीमा समाप्त होने वाली थी, तो प्रभाग समितियों में , बकाया कर भरने वालों की लंबी कतारें देखी गई,
इस विषय को ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासक व पालिका आयुक्त विजय कुमार म्हशाल व, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, के आदेशानुसार उपायुक्त कर दीपक झिजाड़ ने, 100% ब्याज माफी दर अभय योजना की समय सीमा बढ़ाकर 17 फरवरी, 2023 कर दी गई हैं। उपायुक्त कर दीपक झिजाड़ ने, नागरिकों से अपील की है कि इस योजना का लाभ उठाते हुए, अपने बकाया मालमत्ता कर को अभिलंब अदा करें। इसके बाद यदि संपत्ति कर नहीं भरी जाएगी तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी, कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए इस योजना का लाभ उठाएं, और महानगरपालिका के विकास कार्य में सहयोग करें। इस प्रकार की जानकारी पालिका के जनसंपर्क अधिकारी सुनील झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है। एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यदि आप मालमत्ता कर, भरने के लिए प्रभात समितियों की लंबी कतारों से बचना चाहते हैं तो ऑनलाइन भुगतान के लिए वेबसाइट का भी प्रयोग कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

8 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

8 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

9 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago