निवर्तमान सीआरओ अमृतलाल बिंद के विदाई समारोह का किया गया आयोजन

नवागत सीआरओ रजनीश राय ने संभाला पदभार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को निवर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद का विदाई समारोह आयोजित हुए, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की एवं उनके भावी सफल एवं सुखद जीवन की कामना की। नवागत सीआरओ रजनीश राय ने मंगलवार को अपराह्न में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निवर्तमान सीआरओ अमृत लाल बिंद के योगदानों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विनम्रता, सतर्कता व निष्ठा के साथ जनपद में दो वर्ष 11 माह का कार्यकाल जिस सहजता के साथ पूरा किया उससे काफी कुछ सीखा जा सकता है।रिकॉर्ड रूम, चकबंदी, बरहज नगर पालिका परिषद के प्रशासनिक अधिकारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मुख्य राजस्व अधिकारी की महती भूमिका रही है।निवर्तमान सीआरओ अमृत लाल बिंद ने भी अपने संस्मरण एवं अनुभवों को साझा किया तथा जनपद वासियों एवं कलेक्ट्रेट कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व नवागत सीआरओ रजनीश राय ने आज अपराह्न कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे पीसीएस 2006 बैच के अधिकारी हैं। निवर्तमान सीआरओ अमृत लाल बिंद का स्थानांतरण पदोन्नति के साथ अपर आयुक्त, प्रयागराज के पद पर हुआ है।

विदाई समारोह में सीडीओ रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी, एसडीएम (न्यायिक) महेंद्र कुमार, एसडीएम आरपी वर्मा तहसीलदार आनंद नायक, डीजीसी नवनीत मालवीय सहित विभिन्न अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

3 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

4 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

4 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

5 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

13 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

15 hours ago