मंसूरी समाज विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर -रियाज अहमद

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)आल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक सलेमपुर ब्लॉक के छपरा रूप में हुई,बैठक जनाब अनवर मंसूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए, रोजी रोटी रोजगार और राजनीति में हिस्सेदारी के लिए विशेष रूप से चर्चा हुई, बैठक को संबोधित करते हुए रियाज अहमद मंसूरी जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में मंसूरी समाज विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है। लेकिन जमीनी हकिकत कुछ और है । आल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश और देश के अंदर महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं । नौजवान बेरोजगार है किसान महंगाई की मार से मर रहा है । मंसूरी समाज का मुख्य कार्य था रुई धुनने व कपास की खेती जो की बन्द हों गया अब देश की एक बड़ी आबादी बेरोजगार हो गई है । उनका जीवन बद से बदतर हो गया है इनके उत्थान और विकास के लिए शिक्षा रोजगार और राजनीति में हिस्सेदारी देना होगा देश को आजादी के 76 वर्ष बाद भी इनके दिन और दशा में कोई तब्दीली नहीं हुई सच्चर कमेटी की रिपोर्ट,रंगनाथ मिश्रा कमिशन की रिपोर्ट के अनुसार आज भी अल्पसंख्यक समाज को स्थिति ठीक नहीं है । आज के जरूरत है की सरकार को मंसूरी समाज विकास आयोग का गठन करना चाहिए
और दलित पिछड़े मुसलमानों को रोजगार शिक्षा व्यवसाय में विशेष पैकेज और सब्सिडी देना चाहिए । एससी/एसटी एक्ट के तरह मुस्लिम एक्ट लागू करने की जरूरत है । जिससे अल्पसंख्यक समुदाय का जगह जमीन और मान सम्मान, हक और अधिकार की रक्षा हो सके अति दलित पिछड़े मुसलमानों की बस्तियों में रास्ता नाली और शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था हों जिला उपाध्यक्ष असरफ अली मंसूरी ने कहा की देश और प्रदेश में मुसलमानो को सुरक्षा की गारंटी दिया जाय,
मुस्लिम समुदाय के बच्चों को उच्च शिक्षा फ्री में दिया जाए और हॉस्टल की व्यवस्था हो, जिला सचिव समीम मंसूरी ने समाज को जागरुक करते हुए कहां की दो वक्त की रोटी कम खाएं और अपने बच्चों को पढ़ाएं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए
बैठक को समीम मंसूरी, हासिम मंसूरी, गुड्डू मंसूरी, जाबीर मंसूरी क्यूम मंसूरी जियालहक मंसूरी सैयद मंसूरी जाकिर मंसूरी बसीर मंसूरी बिस्मिल्लाह मंसूरी , समीम मंसूरी नेईम मंसूरी तबरेज मंसूरी इसराफिल मंसूरी वकील मंसूरी इदरीस मंसूरी ने सम्बोधित किया

rkpnews@somnath

Recent Posts

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

6 minutes ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

14 minutes ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

22 minutes ago

थाने का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की…

24 minutes ago

होली 2026: उज्ज्वला लाभार्थियों को फ्री गैस रिफिल सब्सिडी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l होली के पावन पर्व से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब…

37 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से युद्ध रोकने की अपील, ज्यूडिशियल काउंसिल ने मांगा त्वरित हस्तक्षेप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)l वैश्विक समुदाय से तात्कालिक अपील करते हुए ज्यूडिशियल काउंसिल ने…

49 minutes ago