72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l सुप्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में लम्बी बीमारी से निधन हो गयाl
उक्त जानकारी उधास परिवार ने ट्वीट कर दी कि “बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी, 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैंl”
यह खबर एक सदमे की तरह आई हैl पंकज उधास काफी समय से बीमार था। उन्हें बीते दिनों मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सोमवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्होंने ने अन्तिम सांस ली। उधास के निधन से बॉलीवुड, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों सहित आम जन लोग दुखी हैं।
17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में पैदा हुए पंकज, तीन भाइयों में सबसे छोटा थे। उनके माता-पिता जितुबेन उधास और केशुभाई उधास और उनके बड़े भाई मनहर उधास ने भी हिंदी पार्श्व गायक के रूप में सफलता हासिल की। पंकज उधास एक सुप्रसिद्ध गजल और पार्श्व गायक थेl जो हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में काम करते थे। 1980 में उन्होंने ‘आहट’ नामक एक गजल एल्बम से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1981 में मुकरार, 1982 में तरन्नुम, 1983 में महफ़िल, 1984 में रॉयल अल्बर्ट हॉल में पंकज उधास लाइव, 1985 में नायाब और 1986 में आफरीन में गाने रिकॉर्ड किए। गजल गायकी में सफलता के बाद महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म में ब्रेक दिया। फिल्म थी ‘नाम’। फिल्म नाम में गाने और अभिनय करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। 1986 की फिल्म नाम में गाया उनका गाना “चिट्ठी आई है…” काफी लोकप्रिय हुआ।
उन्हें 2006 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गयाl बाद में वह हिंदी फिल्मों में पार्श्वगायन करते थे। उन्हें एक गायक के रूप में दुनिया भर में एल्बम और लाइव कॉन्सर्ट में प्रसिद्धि मिली।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…
एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…