संविदाकर्मी की मौत को लेकर परिजनों ने की मुआवजे की मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत ग्राम सतराव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर निविदा संविदा कर्मचारी (लाइनमैन)अजीत प्रसाद उर्फ गुड्डू प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद के शव को परिजनों द्वारा लाकर, विद्युत उपकेंद्र के सामने रखकर मुआवजे की मांग की जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जून 2024 को थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत ग्राम महुआबारी निवासी अजित प्रसाद उर्फ गुड्डू प्रसाद (35) पुत्र स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद, ट्रांसफार्मर को ठीक करते समय झूलस गया । जिनका इलाज महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा था, हालत में सुधार होने के बाद अजीत अपने घर आए, किंतु अजित प्रसाद की कल रात में हालत बिगड़ते पर परिजन पुनः इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, कि रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी। वर्तमान में परिजनों द्वारा मृतक के शव को थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत सतराव विद्युत उपकेंद्र के सामने रखकर आर्थिक मदद की मांग की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago