सरकारी योजना के नाम पर ठगी: अमडरिया गांव में पकड़े गए चार फर्जी युवक,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने की सतर्कता की मिसाल कायम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सरकार की योजनाओं का झांसा देकर गांव वालों की जेब पर डाका डालने आए चार ठगों को अमडरिया गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सतर्कता ने धर दबोचा। यह घटना शनिवार को तब घटी, जब चार युवक खुद को सरकारी योजना का प्रतिनिधि बताकर लोगों से एक-एक हजार रुपये की ठगी करने लगे।

ठगों का तरीका भी बड़ा दिलचस्प था वे पहले लोगों को कुछ बर्तन देते और फिर यह कहकर विश्वास दिलाते कि यह “सरकारी योजना” का हिस्सा है। साथ ही, यह भी दावा करते कि एक महीने बाद योजना के तहत उन्हें “सिलाई मशीन” और “सोलर लाइट” मुफ्त में मिल जाएगी। लेकिन शर्त यह थी कि पहले योजना में शामिल होने के लिए एक हजार रुपये जमा करने होंगे।

गांव में केवल “दस लाभार्थियों” को चुनने की बात कहकर इन्होंने दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों से हजार-हजार रुपये वसूल लिए। जैसे-जैसे बात फैली, लोगों को शक हुआ और मामला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाकांत गुप्ता के संज्ञान में आया। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

गड़वार थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और यदि ठगी की पुष्टि होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

गांव में चर्चा का विषय बन चुकी इस घटना ने एक बार फिर लोगों को चेताया है कि कोई भी योजना यदि वास्तव में सरकारी होती है तो उसमें बिना दस्तावेज, रसीद और पहचान पत्र के रुपये की मांग नहीं की जाती। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाकांत गुप्ता की सूझबूझ से एक बड़ा ठगी कांड टल गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago