पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी टाटा नमक की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी टाटा नमक और ताजा चायपत्ती की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव में एक मकान के अंदर यह कारोबार हो रहा था। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव के चौराहे पर स्थित एक मकान में फर्जी फैक्ट्री बनाकर टाटा नमक की पैकिंग की जा रही थी। फैक्ट्री में काफी दिनों से कम दाम में नमक मंगाकर
टाटा कपनी का लोगो लगा कर प्लास्टिक के थैले में टाटा कम्पनी नाम से भर कर दुकानों पर भेजा जाता था। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ व कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी किया। मिली जानकारी के अनुसार मौके से फर्जी टाटा कम्पनी के नाम से फर्जी व कम मूल्य के बनने वाले नमक की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। इस प्रकरण में सलेमपुर पुलिस ने रामप्यारे गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है ।आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…
मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…