फर्जी दरोगा को गिरफ़्तार, बत्ती लगी स्कार्पियो व सरकारी दस्तावेज बरामद

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)l फर्जी तरीके से दारोगा बनकर अवैध वसूली करने वाले बक्सर बिहार निवासी, एक युवक को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नीली-लाल बत्ती लगी एक स्कार्पियो, हैंडसेट चार्जर के साथ, दो मोबाइल, 10 आधारकार्ड, तीन मोहर पैड, दो एटीएम कार्ड, एक कार्ड भारत सरकार का, एक जोड़ी वर्दी, उप निरीक्षक के साज सज्जा से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है। वह जौनपुर-भदोही बार्डर क्षेत्र में ट्रकों से वसूली करता था।
उत्तर प्रदेश पुलिस का बिल्ला लगाए वर्दीधारी एक व्यक्ति द्वारा जौनपुर-भदोही सीमा पर अवैध वसूली करने वाले युवक के बारे में क्षेत्र के लोगों को जानकारी पहले थी, लेकिन पुष्टि न होने के कारण कोई बोल नहीं रहा था। इसी बीच बृहस्पतिवार की देर शाम को रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच झारखंड का नंबर लिखी एक स्कार्पियो आई, जिसपर नीली बत्ती लगी थी। पुलिस ने रोककर पूछताछ किया तो मामला संदिग्ध लगा। ऐसे में पुलिस ने गहनता से पूछताछ करना शुरू दी, पहले तो स्कार्पियो सवार युवक अपने को उत्तर प्रदेश पुलिस का उप निरीक्षक बताते हुए जाने के लिए कहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो पता चला कि वह फर्जी दारोगा बना है। तब उसने अपना नाम शैलेंद्र कुमार भारद्वाज निवासी शीतल टोला पोस्ट आधर थाना नवानगर जिला बक्सर बिहार बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, सीओ मड़ियाहूं ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि फर्जी दारोगा बनकर वसूली करने वाला युवक क्षेत्र में ही किराए का कमरा लेकर रहता था। ज्यादातर वह रात में नीली-लाल बत्ती लगी गाड़ी से निकलता था। जनता में धौस जमाता था तथा वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करता था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

54 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

3 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

3 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

4 hours ago