ट्राइसाइकिल मिलते ही खिले दिव्यांगजनों के चेहरे

विधायक ने वितरित किया ट्राइसाइकिल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत रविवार को विकास भवन स्थित डीपीआरसी भवन में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी, संत कुमार, जिला विकास अधिकारी सुरेश केसरवानी, जिला दिव्यांग्जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार की उपस्थिति में 40 दिव्यागजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गयाl ट्राइसाइकिल मिलते ही दिव्यांगोजनों के चेहरे खुशी से खिल उठेl
विधायक अंकुर राज त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार, दिव्यांग दुकान निर्माण एवं संचालन योजना, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण आदि योजनाओं से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने कहा कि ऐसे दिव्यांग जो आवास योजना से नहीं जुड़ पाए हैं ऐसे पात्र दिव्यांगो को चिन्हित कर आवास योजना से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर उक्त कनिष्ठ सहायक संतोष शर्मा, एकता त्रिपाठी, सावन शर्मा, गणेश, सुखराम आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

18 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago