सीएचसी पर शुरू हुई नेत्र सर्जरी की सुविधा

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया शुभारम्भ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरी बाजार ब्लाक के लोगों सहित आसपास नेत्र रोग रोगियों के लिए अच्छी खबर है। इलाज के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरीबाजार में सहज रूप से आँखों की सर्जरी करा सकेंगे। शनिवार को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी फीता काटकर सर्जरी की सुविधा का शुभारम्भ किया। पहले दिन चार मरीजों के के आखों की सर्जरी की गई। इसके साथ ही छह सीएचओ को लैपटाप का वितरण किया गया।
इस मौके पर शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सीएचसी पर डॉ इक़बाल अहमद खान की तैनाती के बाद ओपीडी में आने वाले रोगियों को काफी सहूलियत होगी। रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने की दिशा में कदम उठाया गया है।
सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि सीएचसी में नेत्र ओपीडी में नेत्र विशेषज्ञ का पद खाली पड़ा था। नेत्र विशेषज्ञ के पदस्थापित नहीं रहने से ओपीडी में आने वाले नेत्र रोगियों को इन दिनों अपनी बीमारियों का इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीएमओ ने बताया कि पहले दिन डॉ इक़बाल अहमद खान ने बासंती देवी, किताबी देवी, चम्पा देवी और बलवंति देवी के मोतियाबिंद की सर्जरी की ।
इस अवसर पर एमओआईसी डॉ. बीएनगिरी, वर्षा सिंह सहित सीएचसी की स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

औरैया में 31 मार्च तक चलेगा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान, हजारों मामलों के निस्तारण का लक्ष्य

औरैया।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद न्यायालय औरैया में माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं माननीय उच्च न्यायालय,…

2 minutes ago

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को रामनगरी से चेतावनी- शब्द वापस लें, वरना अयोध्याधाम में नो एंट्री

सीएम योगी की तुलना पर परमहंस आचार्य का कड़ा विरोध अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर…

7 minutes ago

सूर्य पर विशाल और खतरनाक सनस्पॉट से वैज्ञानिक चिंतित, धरती पर असर की आशंका

सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…

1 hour ago

शिक्षा बजट में वृद्धि जीडीपी दर से भी कम, केंद्र सरकार की उदासीनता उजागर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…

1 hour ago

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…

2 hours ago

माटी कला स्वरोजगार और जीविकोपार्जन का बेहतर संसाधन

कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…

2 hours ago