एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में मोहित सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में तथा डॉ के पी मिश्र के संयोजकत्व में आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिक्षा का महत्व, संचार के साधन, प्रदूषण, बेरोजगारी, मिशन 2047 आदि विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ अभयनाथ ठाकुर,लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान व डॉ शकुंतला सिंह ने तथ्य,प्रस्तुतिकरण व भाषा शैली के आधार पर बीएड 2nd के मोहित सिंह प्रथम,बीए 3rd की सुमायला कय्यूम को द्वितीय तथा एम ए 1st की शिखा पाण्डेय को तृतीय स्थान के लिए चुना गया। विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ एस के त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों के नाम घोषणा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संयोजक डॉ के पी मिश्र ने प्रतियोगिता का संचालन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ पी एन पाठक,डॉ के के सिंह,डॉ अमित वर्मा, डॉ दिनेश कुमार, डॉ संदीप यादव,डॉ दिनेश तिवारी,सिद्धार्थ मोहन्ता व सनाउल्लाह सहित कई लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

4 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

5 hours ago