प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य- दीपक मिश्र

भलुअनी में आयोजित हुई ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)
भलुअनी विकास खण्ड का ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाना हम सभी का लक्ष्य है।बेसिक के विद्यालय में प्रदत्त सुविधा कान्वेंट विद्यालयों से बेहतर हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा का समग्र विकास हुआ है।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में विकास खंड के शिक्षक व ग्राम प्रधान सम्मिलित हुए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीईओ सूरज कुमार ने कहाकि शिक्षक समाज का दर्पण होता है, शिक्षक जैसा चाहे वैसे समाज का निर्माण कर सकता है। हमारे शिक्षक सरकार की योजनाओ के साथ जुड़कर निपुण प्रदेश निपुण जनपद तथा निपुण विद्यालय बना सकते हैं। ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव ने कहाकि भारत सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।बीडीओ तारकेश्वर तिवारी ने ग्राम प्रधानों को विद्यालयों के साथ जुड़ने का आह्वान किया। कार्यशाला को अनिल कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि विनोद मिश्र, अंकुर शिवम त्रिपाठी, दिनेश सिंह,प्रियव्रत सिंह ने संबोधित किया। चकरा भार्गव की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश कुशवाहा, कृष्ण कुमार सिंह, सुभाष यादव, मदन मिश्र, मदन पटेल,जितेंद्र यादव,पीयूष श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह,अशोक तिवारी, जयनाथ यादव उपस्थित रहे। संचालन संजय गुप्ता ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

1 hour ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

22 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

23 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

23 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

23 hours ago