सुभासपा के तत्वावधान में शोषित-वंचित जागरण महारैली का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
चेतन किशोर के मैदान में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुभासपा के तत्वावधान में शोषित-वंचित जागरण महारैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने महारैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में दलितों, वंचितों, शोषितों को अभी तक उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका है। इसके लिए आवश्यक है कि सम्पूर्ण देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए। कहा कि अमीर और गरीब की शिक्षा जब एक समान होगी तब हक और अधिकार की लड़ाई भी अपने मंजिल तक पहुंचेगी। कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने दलितों, शोषितों, वंचितों की आवाज को गंभीरता से उठाया है और उसका असर भी हो रहा है। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाएगा। उसके बाद आप सबका मुख्यमंत्री होगा और आपकी सरकार बनेगी। कहा कि जमीनों की वरासत 7 दिनों के अंदर हो इसकी मांग हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है और उन्होंने आश्वासन भी दिया है, महिलाओं को 33 प्रतिशत जो आरक्षण मिला है वह उनके ही आवाज उठाने की देन है। कहा कि वह प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के समक्ष छह बातें रखे हैं। इसमें रोजगार परख शिक्षा एक प्रमुख मांग है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव 9 बार गठबंधन करके नौ बार गठबंधन से अलग हो गए। वह अपने गिरेबान में क्यों नहीं झांक कर देखते। हमने तो केवल दो बार ही गठबंधन किया है, इतने में ही उनकी स्थिति खराब होने लगी। हमें चाहे जितनी भी सीट मिले, जो भी सीट मिले लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीट जीताकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यहां का स्थानीय नेता जो तीन बार से लोकसभा में चुनाव जीतकर जाता है और लोगों के दुख सुख में काम नहीं आता है आज तक किसी का इलाज नहीं कराया लोकसभा में यह कैसा प्रत्याशी आया था जो हमारे कंधे में कंधे मिलाकर चलने का काम कर रहा था, राजेश सिंह दयाल उनके द्वारा सैकड़ो लोगों का इलाज कराया गया निशुल्क ऐसे प्रत्याशी को टिकट देना चाहिए जो जनता के काम आए। महारैली को अरविंद राजभर, अरुण राजभर, शेख अहमद अली, तुलसीराम राजभर, विनोद तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, शक्ति सिंह, ममता राजभर, रामललित चौधरी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिच्छेलाल राजभर व संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago