मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन को राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए चालीस गांव महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार सूर्यकांत कदम को प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, तथा महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार शिवाजी रतन कांबले को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने एक लिखित वार्ता में बताया की महाराष्ट्र के इन दोनों पदाधिकारीयों के आइडियल पत्रकार संगठन में जुड़ने के बाद, संगठन को सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी काफी मजबूती मिलेगी। संगठन के अध्यक्ष ने बताया की इन दोनों पदाधिकारी के साथ हमलोग कई वर्षों के साथ काम कर चुके हैं तथा एक दूसरे को भली-भांति जानते हैं तथा एक दूसरे की कार्य शैली को भी भली भांति पहचानते हैं। इस बीच बिहार प्रदेश के कैमूर जिले से भी पत्रकार संतोष कुमार चतुर्वेदी ने आइडियल पत्रकार संगठन की सदस्यता ग्रहण की है, जिन्हें वरिष्ठ पदाधिकारीयों की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष कैमूर की जिम्मेदारी दी गई है। चालीसगांव महाराष्ट्र से वरिष्ठ पत्रकार सुभाष बजाज ने भी आइडियल पत्रकार की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, विनय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह , कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय महासचिव नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल एवं राशिद खान पठान, सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम उपाध्याय, दुर्गा सिंह, विनय कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉ नरेंद्र नाथ पांडे, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन पाण्डेय, पृथ्वीराज सिंह, तथा डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना डॉक्टर मोहम्मद जमील, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पंकज राय, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रवण यदु सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया है।
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…