यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढांचे में विस्तार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोतर रेलवे के मऊ- शाहगंज रेलखण्ड पर पड़ने वाले खोरासन रोड- शाहगंज (21.6किमी) रेल खण्ड पर दोहरीकरण योजना के अंतर्गत, नवनिर्मित दूसरी लाइन के विद्युतीकरण का प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंहल द्वारा संरक्षा परिक्षण 03 अक्टूबर 2024 को किया गया । विद्युतीकरण के संरक्षा निरीक्षण के अवसर पर वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा ) रोशन लाल यादव , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजिनियर द्वितीय यशवीर सिंह समेत रेल विकास निगम लिमिटेड के इंजीनियर/कर्मचारी एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंहल ने सबसे पहले शाहगंज रेलवे स्टेशन एवं ट्रैक्शन पावर स्टेशन का निरीक्षण किया, तदुपरांत मोटर ट्राली से शाहगंज-खोरासन रोड ब्लॉक खण्ड में खंजा हाल्ट,दीदारगंज रोड स्टेशन पर पावर सब स्टेशन तथा विद्युतीकृत रेल खण्ड के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग ,अर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई ,ब्लॉक ओवर लैप,फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प, फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखते हुए खोरासन रोड स्टेशन पहुँचे । खोरासन रोड स्टेशन पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजिनियर ने दोहरीकृत रेल खण्ड के विद्युतीकरण के मुताबिक विकसित विभिन्न कार्यो का निरीक्षण में सभी कार्य मानक के अनुरूप पाया ।
उक्त रेल खण्ड पर निरीक्षण करते हुए प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने ब्लाक सेक्शन में समपार फाटकों से ओवर हेड की उचित दूरी, कर्वेचर के इन्डेन्ट ,पूल पुलियाओं तथा ब्लॉक सेक्शन में विद्युतीकृत स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार लाइन फिटिंग्स, बैलास्टिंग एवं पैकिंग, कर्वेचर पर क्लीयरेंस तथा विद्युतीकरण के अनुरूप समपार फाटकों बूम लॉक व हाइट गेजों के संस्थापन सुनिश्चित किया ।
आम जनता को यह सूचना दी जाती है कि आज से शाहगंज – खोरासन रोड रेल खण्ड पर नवनिर्मित दूसरी लाइन को विद्युतीकृत समझें और रेलवे ट्रैक तथा (25 किलोवाट )ओवर हेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाये रखें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा: वेलेंटाइन वीक में पति की हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। एकता थाना क्षेत्र के लोधई गांव में वेलेंटाइन वीक के दौरान…

6 minutes ago

सरकारी दफ्तर में खूनखराबा, बाबू की पिस्टल से अधिवक्ता की मौत

CCTV में कैद रामपुर हत्या कांड, पत्नी पर भी किया हमला रामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

46 minutes ago

पार्किंग, मेट्रो और सुविधा—ताज महोत्सव 2026 का स्मार्ट सफर

ताज महोत्सव 2026: आगरा मेट्रो से जाएं, जाम से बचें, उत्सव का आनंद लें आगरा…

47 minutes ago

चोरी के आरोपी से सोना-चांदी और नकदी बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता

24 घंटे में चोरी का खुलासा: महराजगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, जेवरात व…

55 minutes ago

रजत जयंती समारोह में शिक्षा और संगीत का अद्भुत संगम, छाया उत्सव का रंग

स्टेबिन बेन की सुरमयी शाम ने बांधा समां, ब्लूमिंग बड्स स्कूल की रजत जयंती पर…

2 hours ago

किलाबंदी अभियान में 424 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर…

2 hours ago