निर्माणाधीन परियोजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण करें कार्यदायी संस्थायें : जे रीभा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । उत्तरप्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक आई ए एस अधिकारी जे, रीभा ने अपने एक दिवसीय बहराइच भ्रमण के दौरान प्रदेश सरकार द्ववारा जिले में संचलित प्रधानमन्त्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किशनपुर माफी और परेवा खान में निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना, रिसिया में निर्माणाधीन कॉमन सर्विस सेंटर और कैसरगंज के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में निर्माणाधीन 50 बेड के बालिका छात्रावास का भौतिक/स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा के अलावा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी भी मौजूद थे।
निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के दौरान निदेशक जे रीभा ने कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदारों को परियोजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण कर हैंड ओवर करने के सख्त निर्देश दिये। कार्यों के भौतिक निरीक्षण के पश्चात निदेशक जे रीभा ने देवीपाटन मण्डल के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बहराइच विकास भवन के सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक की ।
बैठक में गोण्डा,बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच के विभागीय अधिकारियों के अलावा इन जनपदों में प्रधानमन्त्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं की निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान निदेशक जे रीभा ने निर्माण एजेन्सियों के अधिकारियों को परियोजनाओं की यू सी ,थर्ड पार्टी निरीक्षण, आख्या, फोटो ग्राफ़स समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही परियोजनाओं को गुणवत्ता और प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करते हुवे विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिये।गौर तलब हो कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तरप्रदेश के निदेशक के पद पर आसीन आई ए एस अधिकारी जे रीभा ने जब से अपना कार्यभार संभाला है प्रदेश के जनपदों में लगातार भ्रमण के कारण विभागीय कार्यों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है कार्यों में तेजी आई है और कई वर्षों से लंबित परियोजनाओं की द्वितीय क़िस्त भी जारी हुई और बहुत सी परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं । निदेशक द्ववारा जहां अवशेष परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है वहीं विभागीय कार्यों में गुणवत्तापूर्ण प्रगति होने से काफी सुधार हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

7 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

18 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

19 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

20 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

20 hours ago