साइलेंट किलर बन रहा मौसमी बदलाव- डॉ संजय सिंह

रानीपुर थाना व चकिया में हुआ स्वास्थ्य संवाद, 223 को मिली निःशुल्क दवाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
तापमान में उतार चढ़ाव के साथ तेजी से बदलते मौसम साइलेंट किलर का काम कर रहे है। जिससे साँस व पाचन की समस्या के साथ हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है, इसमें बुजुर्गों से अधिक युवा चपेट में हैं। संतुलित खानपान के साथ तुरंत जाँच करना आवश्यक है। जाँच में देरी से खतरा बढ़ जाता है। डा संजय सिंह ने यह उदगार स्वास्थ्य संवाद में व्यक्त किया। रविवार को वह रानीपुर थाना व चकिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में बोल रहे थे। शिविर में 223 लोगों की जाँचकर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। डा सिंह ने बताया कि इस मौसम में तमाम तरह के संक्रमण, मलेरिया, फाइलेरिया बुखार, जुकाम, दस्त, पेचिश, हैजा, कोलाइटिस, गठिया, जोड़ों में सूजन, हाई ब्लड प्रेशर, फुंसियां, दाद, खुजली जैसी कई बीमारियों का प्रभाव बढ़ जाता है। संतुलित भोजन के साथ तली-भुनी चीज़ो एवं सी फ़ूड से परहेज़ करना चाहिए। घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आस-पास बरसात का पानी इकट्ठा न होने दें। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने डा. संजय सिंह व शारदा नारायण वेलफेयर सोसायटी ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

4 hours ago

अमेरिका-ईरान टकराव: क्या दुनिया एक और वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है?

अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…

4 hours ago

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

18 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

18 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

18 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

18 hours ago