क्रिकेट लीग मैच में सलेमपुर एवं सहोदरा देवी क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को बी आर डी बी डी पी जी कॉलेज आश्रम बरहज के मैदान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एवं देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित, क्रिकेट लीग मैच देवांश क्रिकेट एकेडमी और सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर रेड (सीनियर) के बीच खेला गया। जिसमें सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर रेड (सीनियर)
9 विकेट से विजई रहा।
खेल शुरू होने से पहले देवांश क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, निर्धारित 35 ओवर के मैच में देवांश क्रिकेट एकेडमी 23.5 ओवर में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें सुनील त्रिपाठी ने 20, आकाश यादव ने 19, अभिषेक ने 17 तथा लकी यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। सलेमपुर रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सरजीत यादव ने 4, जयदेव राजवंश ने 3 तथा अंशुमान जायसवाल ने दो विकेट चटकाया।
92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर रेड ने, 7 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर जीत हासिल की। मैच में जयदेव राजवंश ने 26 बॉल पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 60 रन तथा प्रिंस ने 20 रनों का योगदान दिया।देवांश क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एक विकेट आर्यन गिरी ने प्राप्त किया।
इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले सलेमपुर के जयदेव राजवंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान, क्रिकेट कोच शाने हबीब, तारकेश्वर साहनी सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।
बुधवार का मैच स्टार बेकर्स इलेवन और आल द बेस्ट क्रिकेट एकेडमी पथरदेवा के बीच सुबह 9 बजे से बी आर डी बी डी पी जी कॉलेज आश्रम बरहज के मैदान में खेला जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

21 minutes ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

1 hour ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

3 hours ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

5 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

5 hours ago