न्यूरो डेवलमेंट थेरेपी से ठीक हो रहे है सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चे- डॉ० नरेन्द्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को गोरखपुर खजान्ची चौक स्थित रूद्रांश फिजियोथेरेपी एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर पर कानपुर के सुप्रसिद्ध पीडियाट्रिक फिजियोथेरेपिस्ट डा. नरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा लगभग 30 बच्चों को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श दिया गया, जिसमें ऐसे बच्चे शामिल थे जो समय से चल, बैठ, या बोल नहीं सकते। सेंटर के डायरेक्टर डा. त्रयम्बक पाण्डेय ने बताया की सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों के उपचार में एन डी टी वरदान साबित हो रहा है। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि ऐसे बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए हमारे क्लिनिक पर फिजियोथेरेपी, ओकुपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी, एवं बिहेवियर थेरेपी की सुविधा अनुभवी एवं योग्य थेरेपिस्ट के द्वारा उपलब्ध है, जिसका लाभ पूर्वांचल के लोगों को सहजता से मिल सकेगा।इस मौके पर डा. अरविंद सिंह, डा. अंजली पाण्डेय, डा. मनीष पाण्डेय, डा. आदर्श गुप्ता, पत्रकार दुर्गेश मिश्र,शीप्रा पाण्डेय, स्पीच थेरेपिस्ट संजय साहनी, कल्पना गुप्ता आदि लोग मौजुद रहे। कार्यक्रम के समापन पर डा. त्रयम्बक पाण्डेय ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि अब प्रत्येक माह के 1 तारीख को कानपुर के सुप्रसिद्ध एवं पचीस वर्षों के अनुभवी पीडियाट्रिक फिजियोथेरेपिस्ट डा. नरेन्द्र पाण्डेय, गोरखपुर मे रूद्रांश फिजियोथेरेपी एंड चाइल्ड डेवलपमेंट पर अपना समय देंगें।

Karan Pandey

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

29 minutes ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

40 minutes ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

52 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

4 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

5 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

22 hours ago