आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज से कांग्रेस पार्टी की समर्थित प्रत्याशी प्रतिभा देवी पत्नी दिनेश राम का मंगलवार को क्षेत्र में रोड शो था। अपना रोड शो का काफिला लेकर जैसे ही प्रतिभा देवी अपने कार्यालय से बिलरियागंज बाजार मे प्रवेश की, देखने वाले सभी लोग हैरान हो गए।
लोगों को यह उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा जनसमर्थन और इतना बड़ा काफिला डूबती हुई कांग्रेश के साथ उगता हुआ सूरज की तरह आएगा। यह काफिला बिलरियागंज रौनापार रोड पर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय से प्रारंभ होकर बिलरियागंज, नसीरपुर, मोहम्मदपुर, छिहीं, छिछोरी, खालीसपुर, बड़ोंखर, मोहद्दीपुर, शेखूपुर, जैगहा, गुलवा अलाउद्दीन पट्टी गोरिया बाजार होते हुए बिलरियागंज से भीमवर बाजार से वापस होकर पार्टी कार्यालय पर काफिला पहुँचा ।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया और उनसे कहा कि आप लोग जिस तरह से रोड शो में अपना दमखम दिखाएं है, उसी तरह से हर गांव में हर बूथों पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के लिए दिनेश राम की पत्नी प्रतिभा देवी को चुनाव निशान हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर भारी से भारी मतों से विजई बनाने का काम करेंगे।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…