डीएम व एसपी ने मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु चुनावकर्मियों को किया ब्रीफ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 11 मई 2023 को द्वितीय चरण में होने वाले नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में मतदान प्रक्रिया में लगे पुलिस/प्रशासनिक/अर्धसैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारीगणों को मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए ब्रीफ किया गया ।
अधिकारीद्वय द्वारा बताया गया कि मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी पार्टी द्वारा कैम्प नही लगाया जाएगा। मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नही होगी। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के सम्बंध में सम्बंधित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को दूरभाष द्वारा तत्काल सूचित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस फोर्स मतदाताओं से मधुर व्यवहार करे, मतदाताओं से किसी भी प्रकार की अभद्रता न होने पाये। मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन तथा अन्य कोई वर्जित सामान ले जाने की अनुमति नही होगी। मतदान केन्द्र पर अव्यवस्था फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
ब्रीफ मीटिंग में बताया गया कि सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने समकक्ष जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कर लें । डीएम व एसपी द्वारा उपस्थित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है, इसलिए पोलिंग बूथों पर ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करें। बूथ पर सुरक्षा के लिए नियुक्त किये गये समस्त अर्धसैनिक/पुलिसबल सर्वप्रथम अपने ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें तथा अपने पर्यवेक्षण अधिकारी का मोबाइल नंबर अवश्य प्राप्त कर लें ताकि सूचनाओं का आदान प्रदान त्वरित हो सके।
इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त तहसीलदारगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

3 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

3 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

4 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

6 hours ago